लॉकडाउन में पर्यावरण मंत्रालय की समितियों के परियोजनाओं को मंजूरी देने पर जयराम रमेश ने जताई आपत्ति

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष रमेश ने पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर मामले में गंभीर चिंता प्रकट करते हुए आपत्ति व्यक्त की है।

जियो

नयी दिल्ली, 24 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की विभिन्न समितियों द्वारा लॉकडाउन के दौरान परियोजनाओं को मंजूरी दिये जाने पर रविवार को कड़ी आपत्ति जताई और इनकी समीक्षा करने तथा इन पर रोक लगाने की मांग की।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष रमेश ने पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर मामले में गंभीर चिंता प्रकट करते हुए आपत्ति व्यक्त की है।

सूत्रों ने कहा कि संसदीय समिति की अगली बैठक में इस विषय को उठाया जाएगा।

रमेश ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह बहुत खराब बात है लेकिन जाहिर तौर पर हैरानी की नहीं है। संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष के नाते मैं अपना कठोर से कठोर विरोध दर्ज कराता हूं और तत्काल समीक्षा एवं रोक लगाने का आग्रह करता हूं।’’

वह इन खबरों का जिक्र कर रहे थे कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अनेक समितियों ने लॉकडाउन के दौरान जैवविविधता वाले जंगलों में 30 परियोजनाओं को मंजूरी दी है और उन पर चर्चा की है।

जावड़ेकर को लिखे पत्र में पूर्व पर्यावरण मंत्री ने कहा कि वह इस घटनाक्रम से सबसे ज्यादा चिंतित और परेशान हैं, हालांकि पूरी तरह हैरान नहीं हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘दुनिया जिस सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट से जूझ रही है वह गहरे पारिस्थितिकी संकट का सूचक है। इस अवसर पर ठहरकर विचार करना चाहिए। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस पर तथा अन्य मंजूरियों पर कम से कम लॉकडाउन की अवधि में तत्काल रोक लगाएं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें