खेल की खबरें | अर्जुन देशवाल के शानदार खेल से जयपुर पिंक पैंथर्स ने तेलुगु टाइटंस को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान अर्जुन देशवाल के शानदार खेल के दम पर जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मुकाबले में मंगलवार को यहां तेलुगु टाइटंस को 52-22 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
हैदराबाद, 22 अक्टूबर कप्तान अर्जुन देशवाल के शानदार खेल के दम पर जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मुकाबले में मंगलवार को यहां तेलुगु टाइटंस को 52-22 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
देशवाल ने इस मुकाबले में टीम के लिए 19 अंक जुटाए जबकि अभिजीत मलिक ने आठ अंक के साथ उनका अच्छा साथ दिया।
तेलुगु टाइटंस के लिए कप्तान पवन सेहरावत ने सात और आशीष नरवाल ने पांच अंक जुटाये।
मैच के शुरुआती हाफ में जयपुर की टीम के पास 18-13 की बढ़त थी।
जयपुर ने दूसरे हाफ में अपना पूरा दबदबा कायम करते हुए तेलुगु टाइटंस को तीन बार ऑल आउट कर बड़ी जीत दर्ज की।
जयपुर पिंक पैंथर्स की यह लगातार दूसरी जीत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति
Tateeree Row: 'ततीरी' विवाद के बीच रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी
अरिजीत सिंह के बाद श्रेया घोषाल ने भी दिए प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने के संकेत, कहा- 'मुझे भी विश्राम की जरूरत महसूस होती है'
बेंगलुरु में 'मॉरल पुलिसिंग': छोटे कपड़ों को लेकर बुजुर्ग महिला ने इन्फ्लुएंसर श्रेयांशी को टोका, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Watch Video)
\