देश की खबरें | जयपुर : रिश्वत लेने के आरोप में गिरदावर सहित चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को जयपुर जिले के आंधी तहसील के गिरदावर सहित चार लोगों को कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगें हाथ गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 12 जून राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को जयपुर जिले के आंधी तहसील के गिरदावर सहित चार लोगों को कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगें हाथ गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी(महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार) ने एक बयान में बताया कि जयपुर जिले के आंधी तहसील के गिरदावर रामकिशन मीणा और तीन दलालों गिर्राज प्रसाद मीणा, केदार प्रसाद दर्जी, महेश कुमार शर्मा को परिवादी से उसकी खरीदी गई कृषि भूमि के सीमाकंन के एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगें हाथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि उससे 15 लाख रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद सोमवार को दल ने आरोपी गिरदावर रामकिशन मीणा और तीन दलालों (निजी व्यक्ति)को परिवादी से पांच लाख रुपये कथित तौर पर रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगें हाथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शिकायत करने से पूर्व ही परिवादी से रिश्वत के 3.50 लाख रूपये वसूल लिये थे। प्रकरण में आंधी के तहसीलदार की संलिप्तता की विस्तृत जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे और बांग्लादेश का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

HC on Aadhar and Age: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मोटर दुर्घटना दावों में उम्र का विश्वसनीय प्रमाण नहीं है आधार कार्ड; बीमा कंपनियों के दायित्व पर भी स्थिति साफ

Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I Match Winner Prediction: पहले टी20 में वनडे सीरीज की जीत का फायदा उठाकर जिम्बाब्वे मारेगी बाजी या बांग्लादेश करेगा जोरदार वापसी? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Kannauj School Viral Video: कन्नौज स्कूल वीडियो कांड, पत्नी ने हिडन कैमरे से पकड़ी शिक्षक पति और सहकर्मी की आपत्तिजनक हरकत; दोनों शिक्षक सस्पेंड