देश की खबरें | राजस्‍थान सरकार की कमजोर पैरवी के कारण जयपुर बम धमाकों के आरोपी बरी हुए: अरुण सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर में सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में चार आरोपियों को उच्‍च न्‍यायालय द्वारा बरी किए जाने को लेकर शुक्रवार को राज्‍य सरकार पर न‍िशाना साधा।

जयपुर, 31 मार्च भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर में सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में चार आरोपियों को उच्‍च न्‍यायालय द्वारा बरी किए जाने को लेकर शुक्रवार को राज्‍य सरकार पर न‍िशाना साधा।

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार की ओर से कमजोर पैरवी करने के कारण इस मामले में आरोपी बरी हो गए।

यहां पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय में उन्‍होंने मीडिया से कहा कि इन विस्‍फोटों में 71 लोगों की जान गई और सैकड़ों लोग घायल हुए, लेकिन राजस्थान सरकार न्यायालय में ढंग से इस पूरे मामले में पैरवी नहीं कर पाई।

उन्‍होंने कहा,‘‘पिछले चार सालों से सरकार का रवैया तुष्टिकरण की नीति का रहा है।’’ राजस्थान उच्च न्यायालय ने बुधवार को इस मामले में निचली अदालत का फैसला पलटते हुए उन चार आरोपियों को बरी कर दिया जिन्‍हें व‍िशेष अदालत ने वर्ष 2019 में फांसी की सजा सुनाई थी।

उच्‍च न्‍यायालय ने इसके साथ ही 'खराब' जांच के लिए भी जांच एजेंसी को फटकार लगाई। भाजपा नेता ने कहा कि राज्‍य सरकार के इस असंवेदनशील रवैये के प्रति जयपुर शहर भाजपा एक अप्रैल को बड़ी चौपड़ पर प्रदर्शन करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड