देश की खबरें | जयपुर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर कथित आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, 20 अप्रैल जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान संजय पांडे के तौर पर की गयी है। उसके परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को शब्बीर खान नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है और आरोप लगाया कि वह (शब्‍बीर) आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'परिवार के सदस्यों ने पुलिस को एक ऑडियो दिया जिसमें कथित तौर पर शब्बीर खान को दोषी ठहराते हुए सुना गया है। उसने ऑडियो में यह भी कहा कि शब्बीर खान को रफीक खान का संरक्षण प्राप्त है।'

बस्सी के सहायक पुलिस आयुक्त मेघ चंद मीणा ने बताया कि पांडे के बहनोई ने आज पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद शब्बीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि शव को सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है, कल उसका पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हैं, इसलिए अब तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

इस बीच, भाजपा के राज्यसभा सदस्‍य किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर में दावा किया कि ऑडियो में कांग्रेस विधायक रफीक खान का नाम है।

उन्होंने कहा, 'विधायक रफीक खान और उनके कार्यकर्ताओं से परेशान होकर एक ब्राह्मण ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था कांग्रेस विधायकों के हाथ में है, जो अपने निर्वाचन क्षेत्र में 'मिनी-सीएम' बन गए हैं।'

जयपुर के आदर्श नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रफीक खान से मामले में टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट