विदेश की खबरें | जेलेंस्की ने यूक्रेनी शहर में तीन लोगों की मौत के बाद रूस के रॉकेट हमले की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों के अनुसार, तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रत्यक्ष शांति वार्ता में कोई प्रगति नहीं होने के एक दिन बाद उत्तरपूर्वी शहर के केंद्र में स्थित इमारतों और एक अस्पताल पर रॉकेटों की बौछार कर दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों के अनुसार, तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रत्यक्ष शांति वार्ता में कोई प्रगति नहीं होने के एक दिन बाद उत्तरपूर्वी शहर के केंद्र में स्थित इमारतों और एक अस्पताल पर रॉकेटों की बौछार कर दी गई।

जेलेंस्की ने कहा कि सुमी पर दागे गए रॉकेटों में से एक इमारत की दीवार में घुस गया, लेकिन विस्फोट नहीं हुआ। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘इस युद्ध को समाप्त करने से जुड़ी रूस की इच्छा के बारे में आपको बस इतना ही जानना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि वैश्विक दबाव के बिना, अमेरिका, यूरोप और दुनिया के सभी सत्तारूढ़ लोगों की निर्णायक कार्रवाई के बिना, (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन युद्धविराम के लिए भी सहमत नहीं होंगे।’’

इस्तांबुल में सोमवार को हुई वार्ता में युद्धरत देशों के प्रतिनिधिमंडल मृत और घायल सैनिकों की अदला-बदली करने पर सहमत हुए थे, लेकिन युद्ध समाप्त करने के लिए उनकी शर्तें बहुत अलग रहीं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस युद्ध में 12,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं, साथ ही लगभग 1,000 किलोमीटर लंबे अग्रिम मोर्चे पर दोनों पक्षों के हजारों सैनिक भी मारे गए हैं।

शांति समझौते के लिए अमेरिकी नेतृत्व में जारी प्रयासों के बावजूद युद्ध जारी है।

रूस के पास यूक्रेन की तुलना में बड़ी सेना और अधिक आर्थिक संसाधन हैं, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि उनके ड्रोन हमले ने रूस के अंदर घुसकर हवाई अड्डों पर मौजूद 40 से अधिक युद्धक विमानों को क्षतिग्रस्त या नष्ट कर दिया। यह हमला क्रेमलिन के रणनीतिक शस्त्रागार और इसकी सैन्य प्रतिष्ठा के लिए भी एक गंभीर झटका था।

जेलेंस्की और पुतिन, दोनों ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह दिखाने के लिए उत्सुक हैं कि वे लड़ाई को समाप्त करने की उनकी महत्वाकांक्षा को साझा करते हैं, उनके ऐसा करने का लक्ष्य वाशिंगटन के संभावित दंडात्मक उपायों से बचना रहा है।

यूक्रेन ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्ध विराम को स्वीकार कर लिया है, लेकिन क्रेमलिन ने इसे प्रभावी रूप से अस्वीकार कर दिया है। पुतिन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी शांति समझौता उनकी शर्तों पर होना चाहिए।

सुमी रूसी सीमा से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित है। युद्ध से पहले इसकी आबादी लगभग 2,50,000 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी