विदेश की खबरें | अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी करने के लिए भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में धोखाधड़ी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाकर 10 लाख डॉलर से अधिक की ठगी करने के जुर्म में भारतीय मूल के व्यक्ति को छह साल से अधिक अवधि की जेल की सजा सुनाई गई है। न्याय विभाग ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सैन फ्रांसिस्को, 12 जून अमेरिका में धोखाधड़ी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाकर 10 लाख डॉलर से अधिक की ठगी करने के जुर्म में भारतीय मूल के व्यक्ति को छह साल से अधिक अवधि की जेल की सजा सुनाई गई है। न्याय विभाग ने यह जानकारी दी।

न्यू जर्सी के निवासी 33 वर्षीय प्रणव पटेल ने अक्टूबर से दिसंबर 2023 के बीच धोखाधड़ी की योजना में शामिल होकर 17 लाख अमेरिकी डालर की धोखाधड़ी की।

उसने पिछले साल दिसंबर में अपना अपराध स्वीकार किया और बुधवार को अमेरिकी जिला न्यायाधीश विलियम जंग ने उसे धनशोधन की साजिश रचने के लिए छह साल और तीन महीने की जेल की सजा सुनाई। न्याय विभाग ने कहा कि अदालत ने 17 लाख डॉलर जब्त करने का भी आदेश दिया।

इस योजना में शामिल षड्यंत्रकारियों ने विदेश में स्थित कॉल सेंटरों से फोन किया और धोखाधड़ी करते हुए खुद को अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की तरह सरकारी एजेंट के रूप में पेश किया।

कुछ मामलों में, उन्होंने पीड़ितों से कहा कि उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए गए हैं और उन्हें वारंट को पास कराने के लिए पैसे देने होंगे।

इसी तरह षडयंत्रकारियों ने कुछ पीड़ितों से कहा कि उन्हें अपना पैसा और सोना सुरक्षित रखने के लिए अधिकारियों को देना होगा।

दिसंबर 2023 में, पटेल एक घर में सोने से भरा एक डिब्बा लेने गया था। हालांकि, उसे पता नहीं था कि उसपर अधिकारियों की नजर है। डिब्बा हाथ में लेते ही उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान