देश की खबरें | जेल के चिकित्सा अधिकारी मेरी स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं: नरेश गोयल ने अदालत से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बैंकों के साथ कथित रूप से 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर गिरफ्तार जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने बुधवार को मुंबई की एक अदालत में कहा कि वह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हैं लेकिन जेल के चिकित्सा अधिकारी उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मुंबई, 27 सितंबर बैंकों के साथ कथित रूप से 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर गिरफ्तार जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने बुधवार को मुंबई की एक अदालत में कहा कि वह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हैं लेकिन जेल के चिकित्सा अधिकारी उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

गोयल फिलहाल कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से संबद्ध धनशोधन मामले में यहां आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

बुधवार को उनकी जेल हिरासत विशेष न्यायाधीश एम जी देशपांडे ने चार अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी पेशी के दौरान गोयल ने कहा कि वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे हैं, लेकिन अधिकारी उनके बारे में कोई रिपोर्ट अदालत को नहीं दे रहे हैं।

उनके वकीलों ने उनके लिए घर का पका खाना उपलब्ध कराने के लिए आवेदन भी दिया।

न्यायाधीश ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश के बाद भी अदालत को गोयल की स्थिति के बारे में नहीं बताया है। अदालत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जेल अधीक्षक से इस संबंध में रिपोर्ट देने को कहा कि क्या आरोपी को दिया जा रहा खाना स्वास्थ्य स्थिति के बारे में उनके दावे के मद्देनजर उपयुक्त है।

उससे पहले अदालत ने घर का पका खाना उपलब्ध कराने के गोयल के आवेदन को खारिज कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\