जरुरी जानकारी | जागरण प्रकाशन का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 74 प्रतिशत घटकर 6.02 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदी समाचारपत्र ‘दैनिक जागरण’ का प्रकाशन करने वाली कंपनी जागरण प्रकाशन लिमिटेड का पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 74.1 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 6.02 करोड़ रुपये रह गया है।

नयी दिल्ली, 28 मई हिंदी समाचारपत्र ‘दैनिक जागरण’ का प्रकाशन करने वाली कंपनी जागरण प्रकाशन लिमिटेड का पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 74.1 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 6.02 करोड़ रुपये रह गया है।

जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जेपीएल) ने मंगलवार को शेयर बाजार को जनवरी-मार्च, 2024 के वित्तीय नतीजे की सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 23.27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में जेपीएल का परिचालन राजस्व 10.9 प्रतिशत बढ़कर 509.64 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 459.38 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में जेपीएल का कुल खर्च 7.05 प्रतिशत बढ़कर 521.25 करोड़ रुपये हो गया।

आलोच्य अवधि में कंपनी का मुद्रण, प्रकाशन और डिजिटल कारोबार से राजस्व 404.83 करोड़ रुपये रहा। मार्च तिमाही में एफएम रेडियो कारोबार से राजस्व 62.63 करोड़ रुपये था।

समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में जागरण प्रकाशन का शुद्ध लाभ 16.2 प्रतिशत घटकर 164.91 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 196.78 करोड़ रुपये था।

पिछले वित्त वर्ष में जेपीएल का एकीकृत परिचालन राजस्व 4.18 प्रतिशत बढ़कर 1,933.91 करोड़ रुपये हो गया जबकि इससे पिछले साल पहले यह 1,856.17 करोड़ रुपये पर था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट