जरुरी जानकारी | जागरण प्रकाशन को पहली तिमाही में 7.05 करोड़ रुपये का घाटा, आय बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध घाटा 44.31 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध घाटा 44.31 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने बताया कि आलोच्य तिमाही में हालांकि उसकी परिचालन आय 41.47 प्रतिशत बढ़कर 270.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यह बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 191.08 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 13.79 प्रतिशत बढ़कर 301.94 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि के दौरान उसका खर्च 265.34 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी ने भारत सहित पूरी दुनिया में आर्थिक परेशानियां पैदा कर दी है। जिसके कारण 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में विज्ञापन आय और लाभ की स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में आर्थिक विकास और व्यावसायिक स्थितियों पर ख़ासा प्रभाव डाला है।’’

इसके अलावा मुद्रण, प्रकाशन और डिजिटल मंच के जरिये चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय 34.98 प्रतिशत बढ़कर 235.21 करोड़ रुपये रही। जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 174.26 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के एफएम रेडियो कारोबार की आय भी इस तिमाही में 42.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20.47 करोड़ रुपये रही। यह वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में 14.36 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के प्रदर्शन को लेकर जागरण प्रकाशन के प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन महेंद्र मोहन गुप्ता ने कहा, ‘‘लॉकडाउन और इसी तरह के अन्य प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए परिणाम संतोषजनक हैं। हालांकि, पिछले साल का तुलनात्मक आधार कम होने के कारण वृद्धि संख्या उत्साहित नहीं करती है।’’

जागरण प्रकाशन के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 1.98 फीसदी घटकर 64.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\