मुंबई, 11 सितंबर वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी जैगल प्रीपेड ओसियन सर्विसेज का 564 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 14 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 156-164 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
आईपीओ के अंतर्गत 392 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और प्रवर्तकों व कुछ बाहरी निवेशकों ने 174 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत रखे हैं।
निर्गम के बाद प्रवर्तक/प्रवर्तक संस्थाओं के पास लगभग 42 प्रतिशत हिस्सेदारी (चुकता शेयर पूंजी का) होगी।
वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की आय 370 करोड़ रुपये रही थी जबकि शुद्ध लाभ 40 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का कारोबार 550 करोड़ रुपये रहा। जबकि उसका शुद्ध लाभ 23 करोड़ रुपये था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY