देश की खबरें | जदुमणि सिंह विश्व मुक्केबाजी कप के सेमीफाइनल में, तीन अन्य भारतीय बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज जदुमणि सिंह मांडेंगबाम ने ब्राजील के फोज डो इगुआकु में चल रहे विश्व मुक्केबाजी कप के 50 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है लेकिन भारत के तीन अन्य खिलाड़ी पहले दौर में ही बाहर हो गये।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल भारतीय मुक्केबाज जदुमणि सिंह मांडेंगबाम ने ब्राजील के फोज डो इगुआकु में चल रहे विश्व मुक्केबाजी कप के 50 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है लेकिन भारत के तीन अन्य खिलाड़ी पहले दौर में ही बाहर हो गये।

मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन 20 वर्षीय जदुमणि ने मंगलवार देर रात 50 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में पिछले साल के विश्व मुक्केबाजी कप के रजत पदक विजेता ग्रेट ब्रिटेन के एलिस ट्रोब्रिज को कड़े मुकाबले में 3-2 के विभाजित निर्णय से हराया।

सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पूर्व एशियाई अंडर-22 चैंपियन उज्बेकिस्तान के असिलबेक जालिलोव से होगा।

इस बीच एशियाई खेलों के पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल (90 किग्रा से अधिक), निखिल दुबे (75 किग्रा) और जुगनू (85 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

हांगझोउ एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता नरेंद्र ने कजाकिस्तान के सपरबे डेनियल को कड़ी चुनौती दी, लेकिन पहले राउंड में सर्वसम्मति से जीत के बावजूद उन्हें आखिर में करीबी मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

निखिल स्थानीय खिलाड़ी काउ बेलिनी से 0-5 से हार गए जबकि जुगनू को फ्रांस के अब्दुलाये ट्राओरे के खिलाफ 1-4 के विभाजित फैसले में हार का मुंह देखना पड़ा।

भारत का अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा, जिसमें मनीष राठौड़ (55 किग्रा) को ऑस्ट्रेलिया के पेरिस ओलंपियन युसुल्फ चोथिया से, हितेश (70 किग्रा) को इटली के गैब्रिएल गाइडी रोंटानी से और अभिनाश जामवाल (65 किग्रा) को जर्मनी के डेनिस ब्रिल से भिड़ना है।

भारत ने टूर्नामेंट में 10 सदस्यीय पुरुष टीम उतारी है, जिसमें लक्ष्य चाहर (80 किग्रा) पहले दिन बाहर हो गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\