IND vs NAM, ICC T20 World Cup 2021: डेविड वाइसी-स्टीफन बार्ड ने टीम को संभाला, नामीबिया ने बनाए 132 रन

अश्विन ने जेन निकोल लॉफ्टी ईटन (05) को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराने के बाद कप्तान गेराहार्ड इरासमस (12) को पंत के हाथों कैच कराके नामीबिया का स्कोर पांच विकेट पर 72 रन किया. जडेजा की गेंद पर रोहित ने कवर में जेजे स्मिट (09) का शानदार कैच लपका जबकि अश्विन ने जेन ग्रीन (00) को बोल्ड किया.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

दुबई: रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) के फिरकी के जादू से भारत (India) ने सोमवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के ग्रुप दो के महज औपचारिकता के अपने अंतिम मैच में नामीबिया (Namibia) को आठ विकेट पर 132 रन के स्कोर पर रोक दिया. दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं. जडेजा ने 16 रन देकर तीन जबकि अश्विन ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे नामीबिया की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. जसप्रीत बुमराह ने भी 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए. IND vs NAM, ICC T20 World Cup 2021: आर अश्विन-रविंद्र जडेजा ने की बेहतरीन गेंदबाजी, टीम इंडिया को मिला 133 रनों का लक्ष्य

नामीबिया की ओर से डेविड वाइसी (26) और सलामी बल्लेबाज स्टीफन बार्ड (21) ही 20 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे. भारत ने हालांकि 17 अतिरिक्त रन भी दिए जिससे नामीबिया की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही.

भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में अपने 50वें और अंतिम मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद माइकल वान लिंगेन (14) ने दूसरे ओवर में बुमराह पर दो चौके जबकि स्टीफन बार्ड (21) ने मोहम्मद शमी पर छक्का जड़कर टीम को सकारात्मक शुरुआत दिलाई.

लिंगेन हालांकि बुमराह की उछाल लेती गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में मिड आफ पर शमी को आसान कैच दे बैठे. जडेजा ने अगले ओवर में क्रेग विलियम्स को खाता खोले बिना ऋषभ पंत के हाथों स्टंप कराया. पावर प्ले में नामीबिया ने दो विकेट पर 34 रन बनाए. बार्ड ने जडेजा पर अपना पहला चौका जड़ा लेकिन बायें हाथ के इस स्पिनर ने इसी ओवर में उन्हें पगबाधा कर दिया.

अश्विन ने जेन निकोल लॉफ्टी ईटन (05) को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराने के बाद कप्तान गेराहार्ड इरासमस (12) को पंत के हाथों कैच कराके नामीबिया का स्कोर पांच विकेट पर 72 रन किया. जडेजा की गेंद पर रोहित ने कवर में जेजे स्मिट (09) का शानदार कैच लपका जबकि अश्विन ने जेन ग्रीन (00) को बोल्ड किया.

नामीबिया के रनों का शतक 17वें ओवर में पूरा हुआ. वाइसी भी इसके बाद बुमराह का शिकार बने जिससे नामीबिया की टीम अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाने में नाकाम रही. वाइसी ने 25 गेंद की पारी में दो चौके जड़े. रूबेन ट्रंपलमैन (छह गेंद में नाबाद 13) और जेन फ्राइलिंक (नाबाद 15) ने नामीबिया का स्कोर 130 रन के पार पहुंचाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स