देश की खबरें | ‘ग्रोइन’ और कमर में खिंचाव की शिकायत के बाद अय्यर के अंतिम तीन टेस्ट में चुनने की संभावना नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रेयस अय्यर के कमर और ‘ग्रोइन’ में खिंचाव की शिकायत के बाद उनके इंग्लैंड के खिलाफ बची हुई टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की संभावना नहीं है।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी श्रेयस अय्यर के कमर और ‘ग्रोइन’ में खिंचाव की शिकायत के बाद उनके इंग्लैंड के खिलाफ बची हुई टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की संभावना नहीं है।

अय्यर को पीठ में लगातार परेशानी हो रही है जिसके लिए उन्होंने पिछले साल सर्जरी भी करायी थी।

अय्यर (29 वर्ष) ने हैदराबाद और विशाखापत्तनम में पहले दो टेस्ट में 35, 13, 27 और 29 रन की पारी खेली थी। वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये थे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘उन्होंने खिंचाव और कमर में दर्द की शिकायत की है तथा उनके श्रृंखला के बचे हुए हिस्से में खेलने की संभावना नहीं है।’’

भारत पहले ही चोटों की समस्या से जूझ रहा है क्योंकि उसके मुख्य खिलाड़ी केएल राहुल और रविंद्र जडेजा चोटिल हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली निजी कारणों से पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाये थे और उनके राजकोट और रांची में होने वाले मुकाबलों के लिए भी उपलब्ध होने की संभावना नहीं है।

भारतीय चयनकर्ताओं को अभी अंतिम तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषणा करनी है और वे जडेजा की फिटनेस पर स्पष्टता के बाद ही ऐसा करेंगे।

आल राउंडर जडेजा को इसके लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस जांच में पास होना होगा। वह हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से विशाखापत्तनम टेस्ट में नहीं खेल पाये थे जबकि राहुल ने दर्द की शिकायत की थी।

अगर जडेजा और राहुल दोनों अंतिम एकादश में वापसी करते हैं तो अय्यर की चोट से रजत पाटीदार को एक और मौका मिल सकता है। पाटीदार विशाखापत्तनम में टेस्ट पदार्पण के दौरान प्रभावित नहीं कर सके थे।

पांच मैच की श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है।

भारतीय खिलाड़ी 11 फरवरी को राजकोट पहुंचेंगे और इंग्लैंड के एक दिन बाद वहां पहुंचने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट