खेल की खबरें | आईडब्ल्यूएल के मुकाबलों का सीधा प्रसारण होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. देश में महिला फुटबॉल के शीर्ष क्लब टूर्नामेंट इंडियन वुमेन लीग (आईडब्ल्यूएल) का यूरोस्पोर्ट इंडिया चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

मुंबई, 13 अप्रैल देश में महिला फुटबॉल के शीर्ष क्लब टूर्नामेंट इंडियन वुमेन लीग (आईडब्ल्यूएल) का यूरोस्पोर्ट इंडिया चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

आईडब्ल्यूएल के पांचवें सत्र में 12 टीम खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। लीग का आयोजन ओडिशा के तीन मैदानों कलिंग स्टेडियम, कैपिटल स्टेडियम और बटालियन स्टेडियम में किया जाएगा।

आईडब्ल्यूएल का आयोजन दो साल के बाद हो रहा है। पांचवां सत्र 15 अप्रैल से 26 मई तक खेला जाएगा।

लीग में 66 मुकाबले खेले जाएंगे जिनमें से 30 का सीधा प्रसारण होगा।

सत्र के अंत में लीग तालिका में सर्वाधिक अंक जुटाने वाली टीम आईडब्ल्यूएल चैंपियन बनेगी।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के लीग और विकास सीईओ सुनंदो धर ने कहा, ‘‘इस सत्र में मुकाबलों का प्रारूप बदला गया है तथा अधिक संख्या में मुकाबले होंगे जिससे मुझे यकीन है कि प्रशंसक अपने घर से ही मुकाबलों का लुत्फ उठा पाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\