विदेश की खबरें | पुतिन के लिए यूक्रेन युद्ध के वास्ते धन जुटाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा : व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए यूक्रेन युद्ध के वास्ते धन जुटाना दिन बदिन मुश्किल होता जा रहा है। व्हाउट हाउस ने यह भी कहा कि बुधवार को रूस के खिलाफ और कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की जाएगी।

वाशिंगटन, छह अप्रैल व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए यूक्रेन युद्ध के वास्ते धन जुटाना दिन बदिन मुश्किल होता जा रहा है। व्हाउट हाउस ने यह भी कहा कि बुधवार को रूस के खिलाफ और कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की जाएगी।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम देख रहे हैं कि रूस में वित्तीय प्रणाली ढहने के कगार पर है। मेरा मतलब है कि उनकी अर्थव्यवस्था में 15 प्रतिशत के संकुचन का अनुमान लगाया गया है। निजी क्षेत्र के व्यवसाय देश से बाहर निकल रहे हैं। पुतिन के लिए इस युद्ध के वास्ते धन जुटाना प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है।''

उन्होंने कहा, ''हम यूक्रेनी सैनिकों को ऐतिहासिक स्तर पर सैन्य और सुरक्षा सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसका उपयोग वे पिछले कुछ हफ्तों से इस युद्ध से निपटने और रूसियों को पीछे धकेलने के लिए प्रभावी ढंग से कर रहे हैं।''

साकी ने दोहराया कि अमेरिका रूस में सत्ता परिवर्तन का आह्वान नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा, ''यह हमारी नीति नहीं रही है और न कभी होगी। हमारे विचार से वह एक युद्ध अपराधी हैं। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें युद्ध अपराधों का मूल्यांकन करने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के सामने पेश किया जाना चाहिए।''

इस बीच, व्हाइट हाउस रूस पर एक और प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। इसकी घोषणा बुधवार को होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\