विदेश की खबरें | नेपाल में संसद के निचले सदन के बहाल होने के बाद इसकी पहली बैठक हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव’ के बहाल होने के बाद रविवार को इसकी पहली बैठक हुई।

काठमांडू, सात मार्च नेपाल में संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव’ के बहाल होने के बाद रविवार को इसकी पहली बैठक हुई।

बैठक के दौरान सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ नीत गुट के सांसदों ने सत्र का बहिष्कार किया।

राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने उच्चतम न्यायालय के 24 फरवरी के फैसले के अनुसार सदन का सत्र बुलाने की पिछले हफ्ते घोषणा की थी।

गौरतलब है कि शीर्ष न्यायालय ने सदन को भंग करने के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के फैसले को रद्द कर दिया था।

माय रिपब्लिका समाचारपत्र की खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री ओली सत्र में शरीक होने के लिए आज दोपहर न्यू बनेश्वर में संघीय संसद भवन पहुंचे थे, लेकिन सत्र शुरू होने से पहले ही वह वहां से चले गये।

सदन की कार्यवाही चलने के दौरान सत्तारूढ़ दल के प्रचंड नीत गुट के सांसद भी संसद से वाकआउट कर गये।

मुख्य विपक्षी पार्टी नेपाल कांग्रेस और जनता समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संविधान परिषद पर विवादित अध्यादेश वापस लेने की मांग की, जिस पर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की अगली बैठक बुधवार दोपहर एक बजे के लिए निर्धारित की गई है।

गौरतलब है कि चीन के प्रति झुकाव रखने वाले प्रधानमंत्री ओली ने प्रचंड के साथ सत्ता को लेकर रस्साकशी के बीच पिछले साल 20 दिसंबर को संसद के निचले सदन को भंग कर दिया था। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ओली के इस फैसले पर बंटा हुआ नजर आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड