खेल की खबरें | यह काफी जज्बाती पल है, हम फाइनल में पहुंच गए : स्मिथ , स्टेन की खुशी का ठिकाना नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आईसीसी टूर्नामेंटों में अहम मुकाबले हारने की टीस झेल चुके ग्रीम स्मिथ और डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका के टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

जोहानिसबर्ग, 27 जून आईसीसी टूर्नामेंटों में अहम मुकाबले हारने की टीस झेल चुके ग्रीम स्मिथ और डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका के टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना भारत या इंग्लैंड से होगा ।

पूर्व कप्तान स्मिथ ने एक्स पर मौजूदा कप्तान एडेन माक्ररम को टैग करते हुए लिखा ,‘‘हम फाइनल में पहुंच गए । आपके और टीम के लिये बहुत खुश हूं । बस एक जीत और ।’’

अपने समय के शीर्ष तेज गेंदबाज स्टेन ने लिखा ,‘‘ काफी जज्बाजी हो गया हूं । हम फाइनल में हैं । यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है ।भावविभोर हूं ।’’

दक्षिण अफ्रीका सरकार ने टीम को बधाई देते हुए लिखा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने की बधाई ।’’

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम की हार से दुखी होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका को बधाई देते हुए लिखा ,‘ हमने ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं की थी लेकिन अफगानिस्तान टीम को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की शाबासी । दक्षिण अफ्रीका को भी पहली बार फाइनल में पहुंचने पर बधाई ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट