खेल की खबरें | न्यूजीलैंड से 0-3 की हार पर अश्विन ने कहा, यह बहुत ही निराशाजनक अनुभव है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 0-3 की हार को निराशाजनक करार करते हुए घरेलू मैदान पर मिली शिकस्त के लिए खुद को दोषी ठहराया।

मुंबई, 10 नवंबर भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 0-3 की हार को निराशाजनक करार करते हुए घरेलू मैदान पर मिली शिकस्त के लिए खुद को दोषी ठहराया।

यह पहली बार है जब भारत को घरेलू मैदान पर तीन या उससे अधिक टेस्ट मैचों की श्रृंखला में वाइटवॉश का सामना करना पड़ा जबकि पिछले 12 वर्ष से भारत को अपनी सरजमीं पर पराजय नहीं झेलनी पड़ी थी।

अश्विन ने अपने ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा, ‘‘हमें न्यूजीलैंड से 0-3 की हार का सामना करना पड़ा। मैंने कहीं पढ़ा था कि भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे करियर और अब तक अनुभव में मैं जानता हूं कि जब हम खेलते हैं तो हमारे अंदर इतनी भावनायें नहीं होती हैं। लेकिन यह बहुत ही निराशाजनक अनुभव है जो कि सही शब्द है। पिछले दो या तीन दिन मैं इस पर कैसे प्रतिक्रिया दूं, यह नहीं जान पा रहा।’’

अश्विन ने श्रृंखला में भारत के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए स्वीकार किया कि उनके खुद के लचर प्रदर्शन से टीम को नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुद से बहुत उम्मीद रहती है। मैं ऐसा खिलाड़ी हूं जो कहता है कि जो कुछ भी गलत हुआ उसके लिए मैं जिम्मेदार हूं। मैं इस श्रृंखला में मिली हार का बड़ा कारण रहा। ’’

अश्विन ने कहा, ‘‘मैं निचले क्रम के रन में योगदान नहीं दे सका। एक गेंदबाज के तौर पर मैं जानता हूं कि गेंदबाज के लिए रन बहुत जरूरी होते हैं। मैंने कई जगहों पर अच्छी शुरुआत की। लेकिन मैंने कुछ मौकों पर इसे गंवा दिया। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन यह काफी नहीं था। ’’

इस अनुभवी खिलाड़ी ने उम्मीद जताई कि टीम श्रृंखला में शर्मनाक हार से सीख लेगी।

इस 38 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, ‘‘कोई भी अजेय नहीं है इसलिये हारना र्को बुरी बात नहीं है। हमारी पहली गलती यह सोचना है कि हम अजेय हैं। और मैं ऐसा नहीं सोचता। 20 दिन के बाद जब हम चिंतन करेंगे तो हमें स्पष्टता मिलेगी। ’’

अश्विन ने छह पारियों में 41.22 की औसत से केवल नौ विकेट लिए जबकि श्रृंखला में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63 रन देकर तीन विकेट चटकाना रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट