देश की खबरें | अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ काम करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है: प्रभास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध अभिनेता प्रभास ने कहा कि फिल्म निर्माता नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म उनके लिए बड़ी भाग्यशाली फिल्म निकली क्योंकि इसमें उन्हें भारतीय सिनेमा के दो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ काम करने का मौका मिला है।

हैदराबाद, 23 मई प्रसिद्ध अभिनेता प्रभास ने कहा कि फिल्म निर्माता नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म उनके लिए बड़ी भाग्यशाली फिल्म निकली क्योंकि इसमें उन्हें भारतीय सिनेमा के दो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ काम करने का मौका मिला है।

'कल्कि 2898 एडी' फिल्म दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाएगी जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखी गई।

वैजयंती मूवीज के संस्थापक अश्विनी दत्त ने इस फिल्म का निर्माण किया है।

प्रभास ने बुधवार रात यहां 'कल्कि 2898 एडी' के एक प्रचार कार्यक्रम में कहा, ''मैं अमिताभ सर और कमल सर का आभारी हूं क्योंकि वे 'कल्कि 2898 एडी' का हिस्सा बनने के लिए सहमत हुए। उन दोनों ने पूरे भारत को प्रेरित किया है। मुझे इन दोनों दिग्गजों के साथ अभिनय करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है।''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि उत्तर भारत से ताल्लुक रखने वाले अमिताभ सर ने दक्षिण में बहुत लोकप्रियता हासिल की है और हम सभी को उन पर गर्व होना चाहिए। कमल सर भी एक बड़े स्टार हैं। पूरे भारत में उन दोनों के प्रशंसक हैं।''

‘बाहुबली’ अभिनेता प्रभास (44) ने बीते दिनों को याद करते हुए बताया कि वह बचपन में हासन द्वारा अभिनीत चरित्रों की तरह के कपड़े पहनते थे।

'कल्कि 2898 एडी' फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड