देश की खबरें | आईटीबीपी के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

राजनांदगांव, छह नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसेली गांव स्थित अपने शिविर में आईटीबीपी की 27 वीं बटालियन के जवान पवन रूबंग (32) ने खुद को गोली मार ली।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: दो पाकिस्तानी आतंकवादी को मारे जाने के बाद आज एक आतंकी ने खुद को किया सरेंडर: 6 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह जब रूबंग के साथियों ने गोली की आवाज सुनी तब वह उसके बैरक की ओर भागे। वहां उन्होंने रूबंग को खून से लथपथ हालत में पाया।

उन्होंने बताया कि वहां मौजूद जवानों ने रूबंग को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाने की सलाह दी। घायल जवान के लिए हेलिकॉप्टर पहुंच पाता इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Charmsukh Hot Web Series: ससुर और बहु के बीच के अवैध संबंध की हैरान कर देने वाली कहानी को दिखाती Ullu की नई वेब सीरीज हुई रिलीज.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनांदगांव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया है। हालांकि पुलिस को यह भी आशंका है कि जवान से गलती से गोली चली होगी जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान रूबंग तमिलनाडु के कन्याकुमारी का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में नक्सल विरोधी अभियान में आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड