Davis Cup 2024: इटली ने नीदरलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार जीता डेविस कप का खिताब, सिनर ने टेलोन ग्रीक्सपूअर को दी मात

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सिनर ने टेलोन ग्रीक्सपूअर को 7-6, 6-2 से हराकर इटली को नीदरलैंड पर 2-0 की जीत दिलाई और अपने शानदार सत्र का अंत जीत के साथ किया.

Davis Cup (Photo: @janniksin)

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सिनर ने टेलोन ग्रीक्सपूअर को 7-6, 6-2 से हराकर इटली को नीदरलैंड पर 2-0 की जीत दिलाई और अपने शानदार सत्र का अंत जीत के साथ किया,

सिनर ने कहा, ‘‘गत चैंपियन के रूप में वापस आना और फिर से खिताब जीतना - यह हम सभी के लिए सबसे अच्छे अहसास में से एक है.’’ यह भी पढें: Nitto ATP Finals 2024: जैनिक सिनर ने जीता निट्टो एटीपी फाइनल्स का खिताब, टेलर फ्रिट्ज को दी मात

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस ट्रॉफी को उठाकर बहुत खुश हैं.’’ माटियो बेरेटिनी ने इससे पहले बोटिक वेन डि जेंडस्कल्प को 6-4, 6-2 से हराकर इटली को फाइनल में शानदार शुरुआत और 1-0 की बढ़त दिलाई. लगभग 9,200 प्रशंसकों की मौजूदगी में इटली की टीम 2012 और 2013 में चेक गणराज्य के बाद लगातार दो बार डेविस कप जीतने वाली पहली टीम बन गई.

इटली की महिला टीम ने भी बुधवार को स्लोवाकिया को हराकर बिली जीन किंग कप जीता था. सिनर ने मलागा में अपने चारों मुकाबले जीते जिसमें क्वार्टर फाइनल में अर्जेन्टीना के खिलाफ बेरेटिनी के साथ मिलकर युगल मुकाबले में मिली जीत भी शामिल है.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\