देश की खबरें | अगर इंग्लैंड सर्वश्रेष्ठ अंतिम एकादश नहीं उतारता तो यह भारतीय टीम के लिये अपमानजनक होगा : पीटरसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के खिलाफ टेस्ट के लिये इंग्लैंड टीम से जॉनी बेयरस्टो को बाहर करने की आलोचना करते हुए पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि अगर दौरा करने वाली टीम इस शानदार श्रृंखला में अपने सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ी नहीं उतारती तो यह मेजबान टीम के लिये अपमानजनक होगा।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी भारत के खिलाफ टेस्ट के लिये इंग्लैंड टीम से जॉनी बेयरस्टो को बाहर करने की आलोचना करते हुए पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि अगर दौरा करने वाली टीम इस शानदार श्रृंखला में अपने सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ी नहीं उतारती तो यह मेजबान टीम के लिये अपमानजनक होगा।

केवल बेयरस्टो ही नहीं बल्कि आल राउंडर सैम कुरेन और तेज गेंदबाज मार्क वुड को भी टीम से बाहर रखा गया है।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की खिलाड़ी प्रबंधन नीति के तहत बेयरस्टो को पहले दो टेस्ट के लिये आराम दिया गया है।

पीटरसन ने कहा कि भारत के खिलाफ जीत चिर प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की तरह ही है और चयनकर्ताओं से स्टुअर्ट ब्राड और जेम्स एंडरसन को खिलाने का आग्रह किया।

पीटरसन ने ट्वीट किया, ‘‘इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में भारत से खेलने के लिये अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है या नहीं, यह बड़ी बहस का मुद्दा है। भारत में जीत दर्ज करना उसी तरह का अहसास है जैसे आस्ट्रेलिया में जीत हासिल करना। यह इंग्लैंड के प्रशंसकों के लिये अनादर होगा और साथ ही बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के लिये भी, कि आप अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं खिलाओ। बेयरस्टो को खेलना चाहिए। ब्राड/एंडरसन को खेलना चाहिए। ’’

एक अन्य ट्वीट में पीटरसन ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी फार्म में चल रही भारतीय टीम के खिलाफ खेलने का मौका चूकना नहीं चाहेंगे और उन्होंने सुझाव दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग के बाद खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

पीटरसन ने कहा, ‘‘इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं में जितने ज्यादा संभव हो, उतने मैच खेलना चाहेंगे। उन्हें चुनिये। फिर वे आईपीएल जायेंगे और वे जिसके हकदार हैं, वो कमाई करेंगे। हर खिलाड़ी के लिये धनराशि अहम है। यह व्यवसाय है, इसके बाद वे ब्रेक ले सकते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी