देश की खबरें | रोहित और विराट के बिना कठिन होगा लेकिन दूसरों के लिये यह मौका : गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी टीम के लिये बड़ी चुनौती होगी लेकिन कहा कि टेस्ट क्रिकेट से उनके संन्यास ने दूसरे खिलाड़ियों के लिये आगे बढकर जिम्मेदारी लेने का मौका बनाया है ।

नयी दिल्ली, 23 मई भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी टीम के लिये बड़ी चुनौती होगी लेकिन कहा कि टेस्ट क्रिकेट से उनके संन्यास ने दूसरे खिलाड़ियों के लिये आगे बढकर जिम्मेदारी लेने का मौका बनाया है ।

रोहित और विराट ने एक सप्ताह के भीतर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया । दोनों ने अगले महीने पांच टेस्ट के इंग्लैंड दौरे से पहले यह घोषणा की ।

गंभीर ने सीएनएन न्यूज 18 से कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि आप कब खेलना शुरू करते हैं और कब खत्म करना चाहते हैं, यह व्यक्तिगत फैसला है । किसी और को हक नहीं है । कोच हो, चयनकर्ता या देश में कोई और , क्या किसी को किसी को भी यह बताने का अधिकार है कि उसे कब संन्यास लेना है और कब नहीं । यह खुद का फैसला होता है ।’’

दोनों के जाने के बाद भारत को नये टेस्ट कप्तान की जरूरत भी होगी और गंभीर ने स्वीकार किया कि इन दोनों की जगह लेना आसान नहीं होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम अपने दो सबसे सीनियर अनुभवी खिलाड़ियों के बिना जायेंगे । कई बार मुझे लगता है कि यह दूसरे खिलाड़ियों के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका भी है ।’’

गंभीर ने चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत से इसकी तुलना की जो जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में मिली थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह कठिन होगा लेकिन ऐसे खिलाड़ी होंगे जो जिम्मेदारी लेने को तैयार होंगे । यह सवाल मुझे चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भी पूछा गया था ।’’

गंभीर ने कहा ,‘‘ जब जसप्रीत बुमराह नहीं था तब भी मैने यही बात कही थी । किसी के नहीं होने से दूसरे खिलाड़ी को कुछ खास करने का मौका मिलता है । उम्मीद है कि ऐसे खिलाड़ी होंगे जो इस मौके का इंतजार कर रहे होंगे ।’’

विराट और रोहित एक दिवसीय क्रिकेट खेलते रहेंगे । यह पूछने पर कि क्या दोनों 2027 वनडे विश्व कप की टीम में होंगे, गंभीर ने कहा ,‘‘ अभी उसमें काफी समय है । उससे पहले टी20 विश्व कप होना है । यह बड़ा टूर्नामेंट है जो फरवरी मार्च में भारत में होगा । अभी पूरा फोकस उसी पर है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी