देश की खबरें | पाकिस्तान के लिए भारत की ‘बी’ टीम को हराना मुश्किल होगा: गावस्कर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के एक दिन बाद भी पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की तीखी आलोचना हो रही है और महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि उनको दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम को हराने में भी संघर्ष करना पड़ेगा।

नयी दिल्ली, 25 फरवरी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के एक दिन बाद भी पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की तीखी आलोचना हो रही है और महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि उनको दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम को हराने में भी संघर्ष करना पड़ेगा।

2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने वाले भारत ने रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में गत चैंपियन पाकिस्तान को छह विकेट से हराते हुए अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा कायम रखा।

गावस्कर ने ‘स्पोर्ट्स टुडे’ पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारत की ‘बी’ टीम भी निश्चित रूप से पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दे सकती है। ‘सी’ टीम के बारे में मैं निश्चित नहीं हूं। लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तान के लिए भारत की ‘बी’ टीम को हराना बहुत मुश्किल होगा। ’’

पाकिस्तान 1996 के बाद पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है और वह न्यूजीलैंड के ग्रुप ए के एक अन्य मैच में बांग्लादेश पर मिली जीत से चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया। पाकिस्तानी टीम ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है।

पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी लेकिन इसके बाद से उसके क्रिकेट के स्तर में गिरावट आई है, टीम पिछले दो वनडे विश्व कप में पांचवें स्थान पर रही थी।

गावस्कर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ‘बेंच स्ट्रेंथ में कमी आश्चर्यजनक है। पाकिस्तान में हमेशा से ही नैसर्गिक प्रतिभायें निकलती रही हैं। नैसर्गिक इस मायने में कि वे हमेशा तकनीकी रूप से सही नहीं हों, लेकिन उनके पास बल्ले और गेंद की सहज समझ थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए इंजमाम उल हक को देखें। अगर आप उनके ‘स्टांस’ को देखें तो आप किसीयुवा बल्लेबाज को ऐसा करने की सलाह नहीं देंगे। लेकिन उनका बल्लेबाजी का तरीका अच्छा था जिससे उन्होंने किसी भी तकनीकी कमी की भरपाई कर दी। ’’

गावस्कर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) और सफेद गेंद के घरेलू टूर्नामेंट के बावजूद पाकिस्तान ने बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘भारत ने सफेद गेंद के क्रिकेट में इतने सारे युवा सितारे कैसे तैयार किए हैं? यह आईपीएल की वजह से है। भारतीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी और अंततः भारत के लिए खेलने गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट को इसका विश्लेषण करना चाहिए। उन्हें यह पता लगाने की जरूरत है कि उनके पास अब वह ‘बेंच स्ट्रेंथ’ क्यों नहीं है जो पहले थी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड