देश की खबरें | दिल्ली में सुबह रही गर्मी, दिन में तेज हवा चलने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को दिन की शुरुआत गर्मी के साथ हुई और शहर में इस महीने का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 16 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को दिन की शुरुआत गर्मी के साथ हुई और शहर में इस महीने का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज (बुधवार) न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस महीने अभी तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। शहर में तेज हवाएं चलेंगी और हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी।’’

मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर में बुधवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। बुधवार को सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी