देश की खबरें | दिल्ली में मूसलाधार बारिश के बाद सुहावनी रही सुबह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन तक मूसलाधार बारिश होने के बाद सोमवार को सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन तक मूसलाधार बारिश होने के बाद सोमवार को सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आम तौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जतायी है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यात्रियों को जगह-जगह सड़कों पर पानी भरे होने की वजह से सोमवार सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रगति मैदान सुरंग को जलभराव के कारण सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

यातायात पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर यह जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ जलभराव के कारण प्रगति मैदान सुरंग पर यातायात की आवाजाही बंद है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा करते समय इसका ध्यान रखें।’’

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरने और यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को बैठक बुलाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा