देश की खबरें | चक्रवात गुलाब के आने से पहले ओड़िशा में बारिश शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘गुलाब’ चक्रवात के प्रभाव से ओड़िशा के दक्षिण एवं तटीय क्षेत्रों में रविवार सुबह वर्षा शुरू हो गयी। इस चक्रवात के ओड़िशा के गोपालपुर एवं आंध्रप्रदेश के कलिंगपटनम के बीच करीब आधी रात को तट से टकराने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 26 सितंबर ‘गुलाब’ चक्रवात के प्रभाव से ओड़िशा के दक्षिण एवं तटीय क्षेत्रों में रविवार सुबह वर्षा शुरू हो गयी। इस चक्रवात के ओड़िशा के गोपालपुर एवं आंध्रप्रदेश के कलिंगपटनम के बीच करीब आधी रात को तट से टकराने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि ओड़िशा में चार महीने में आने वाला यह दूसरा चक्रवात है। इसका केंद्र गोपालपुर के दक्षिणपूर्व में करीब 140 किलोमीटर की दूरी तथा कलिंगपटनम के पूर्व-उत्तर पूर्व में करीब 190 किलोमीटर की दूरी पर है।

आईएमडी ने ‘लाल संदेश’ (बहुत अधिक वर्षा का संदेश) जारी करते हुए कहा, ‘‘आज रात इसके पश्चिम की ओर बढ़ने तथा उत्तरी आंध्रप्रदेश एवं दक्षिण ओड़िशा तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान 75-85 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तूफान चल सकता है। रविवार देर शाम यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।’’

उसने बताया कि फिलहाल उसकी रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ओड़िशा सरकार ने पहले ही बचाव एवं राहत कर्मियों एवं मशीनरी को तैयार कर लिया है एवं राज्य के दक्षिण हिस्से के सात चिह्नित जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने बताया कि ओड़िशा आपदा त्वरित कार्यबल की 42 टीमों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 24 दस्तों तथा अग्निशमन कर्मियों की 102 टीमों को गजपति, गंजाम, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरि, नबरंगपुर और कंधमाल जिलों में भेजा गया है।

जेना ने कहा कि गंजाम पर चक्रवात की सबसे अधिक मार पड़ने की आशंका है, इसलिए अकेले उस क्षेत्र में 15 बचाव दल भेजे गये हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा अग्निशमन सेवा की 11 इकाइयों, ओड़िशा आपदा त्वरित कार्यबल के छह दलों तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के आठ दलों को आपात स्थिति के लिए तैयार स्थिति में रखा गया है।

अगले तीन दिन तक ओड़िशा, पश्चिम बंगाल एवं आंध्रप्रदेश से सटे समुद्र में बहुत खराब स्थिति रहेगी। ऐसे में मछुआरों को बंगाल की खाड़ी एवं अंडमान सागर में नहीं जाने को कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\