देश की खबरें | दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई; अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही उमस से राहत मिली।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही उमस से राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने शाम के समय हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम छह बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 109 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट