देश की खबरें | ऐसे मामलों में मेरी पत्नी का नाम घसीटना अस्वीकार्य, जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं: राज कुंद्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कारोबारी राज कुंद्रा ने अपने परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद मीडिया को सीमा में रहने की नसीहत दी और कहा कि ऐसे मामलों में उनकी पत्नी व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम न घसीटा जाए जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर कारोबारी राज कुंद्रा ने अपने परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद मीडिया को सीमा में रहने की नसीहत दी और कहा कि ऐसे मामलों में उनकी पत्नी व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम न घसीटा जाए जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है।

ईडी ने ने अश्लील सामग्री (पॉर्नोग्राफी) के कथित वितरण से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में कुंद्रा और कुछ दूसरे आरोपियों के परिसरों पर शुक्रवार को छापे मारे थे।

कुंद्रा ने कहा कि वह पिछले चार वर्ष से जारी जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं जबकि मीडिया में इसके विपरीत खबरें दिखाई गई हैं।

कुंद्रा ने छापे मारे जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी में लिखा, “जहां तक ‘पॉर्नोग्राफी’ और ‘धनशोधन’ के दावों का सवाल है, तो हम बस इतना कहना चाहेंगे कि किसी भी तरह की सनसनीखेज बात सच्चाई को नहीं छिपा पाएगी, अंत में न्याय की जीत होगी!”

उन्होंने लिखा, “मीडिया से एक अनुरोध: मेरी पत्नी का नाम बार-बार ऐसे मामलों में न घसीटें जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है। कृपया सीमा में रहें...!!!”

साल 2009 में कुंद्रा से विवाह करने वाली शेट्टी ने अब तक छापों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

इससे पहले शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने ‘पीटीआई-’ से कहा था कि यह कार्रवाई अभिनेत्री के खिलाफ नहीं है और कुंद्रा ‘‘सच्चाई सामने लाने के लिए जांच में सहयोग कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी