देश की खबरें | एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर सटीक निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी : एएआईबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि एअर इंडिया विमान दुर्घटना पर किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी, क्योंकि जांच फिलहाल जारी है और अंतिम रिपोर्ट मूल कारणों एवं सिफारिशों के साथ आएगी।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि एअर इंडिया विमान दुर्घटना पर किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी, क्योंकि जांच फिलहाल जारी है और अंतिम रिपोर्ट मूल कारणों एवं सिफारिशों के साथ आएगी।

एएआईबी के महानिदेशक जी वी जी युगंधर ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे संज्ञान में आया है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया का कुछ वर्ग बार-बार और चुनिंदा एवं असत्यापित रिपोर्ट के आधार पर निष्कर्ष निकालने का प्रयास कर रहा है। इस तरह की कार्रवाई गैर-जिम्मेदाराना है, खासकर तब जब जांच जारी है।’’

यह बयान उन खबरों की पृष्ठभूमि में आया है जिनमें कहा गया है कि पायलट की गलती के कारण 12 जून को एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 260 लोग मारे गए थे। अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

युगंधर ने कहा, ‘‘हम जनता और मीडिया दोनों से आग्रह करते हैं कि वे समय से पहले ऐसी बातें फैलाने से बचें जिनसे जांच प्रक्रिया की सुचिता को खतरा हो।’’

महानिदेशक ने कहा कि वह आवश्यकता पड़ने पर एअर इंडिया विमान दुर्घटना पर तकनीकी और जनहित से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रकाशित की जायेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘विमान दुर्घटना में मारे गये यात्रियों, चालक दल के सदस्यों एवं जमीन पर मारे गये लोगों के परिवारों के सदस्यों की संवेदनशीलता का सम्मान करना आवश्यक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट