देश की खबरें | ‘लूटने’ के लिए मशहूर गठबंधन का झारखंड चुनाव में फिर से जीतना आश्चर्यजनक: चिराग पासवान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि खनिज संपन्न झारखंड को कथित रूप से ‘‘लूटने’’ वाले गठबंधन का राज्य में फिर से चुनाव जीतकर सरकार बनाने में सफल होना आश्चर्यजनक है।

चतरा, 14 दिसंबर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि खनिज संपन्न झारखंड को कथित रूप से ‘‘लूटने’’ वाले गठबंधन का राज्य में फिर से चुनाव जीतकर सरकार बनाने में सफल होना आश्चर्यजनक है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड को ‘‘विकसित राज्य’’ बनाने के लिए काम करेगी, चाहे परिस्थितियां कितनी ही विपरीत क्यों न हों।

पासवान ने चतरा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “झारखंड में विकसित राज्य बनने की पूरी क्षमता है। यहां खनिजों का विशाल भंडार है। इसके बावजूद यह विकसित राज्य नहीं बन सका। यह समय इस बारे में आत्मावलोकन का है कि चुनाव जीतने के बाद केवल अपने विकास के बारे में सोचने वाली सरकार या गठबंधन दोबारा सत्ता में कैसे आ गया। हमने सरकार और मुख्यमंत्री का पिछला कार्यकाल देखा है।”

उन्होंने अपने भाषण में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के नाम का जिक्र नहीं किया हालांकि उनका इशारा सत्तारूढ़ पार्टी की ओर था।

पिछले महीने झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की थी। झामुमो ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मात्र 24 सीट से संतोष करना पड़ा था।

चतरा विधानसभा सीट से लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार जनार्दन पासवान की जीत को लेकर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पासवान चतरा पहुंचे थे।

उन्होंने दावा किया, “हम झारखंड की छवि बदलना चाहते थे और ऐसी सरकार लाना चाहते थे जो लोगों के विकास के लिए काम करे। विडंबना यह है कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने पांच ‍‍‍वर्ष तक झारखंड को लूटने के बावजूद सत्ता बरकरार रखी।”

पासवान ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार लगातार ‘‘देश के गरीबों के लिए काम कर रही है’’।

उन्होंने कहा, “केंद्र ने देश के करीब 80 करोड़ लोगों को शौचालय, गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त राशन दिया है। उनके प्रयासों से करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे के जीवन से बाहर आए हैं।”

पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड को एक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य पर काम करेगी और आने वाले दिनों में पार्टी को मजबूत करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\