देश की खबरें | यह पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला है : ईयू संसद में मणिपुर पर चर्चा से पहले भारत ने कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर की स्थिति पर यूरोपीय संसद (ईयू) में निर्धारित चर्चा से पहले भारत ने बुधवार को कहा कि सांसदों को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यहि पूरी तरह से हमारा आंतरिक मामला है।
नयी दिल्ली, 12 जुलाई मणिपुर की स्थिति पर यूरोपीय संसद (ईयू) में निर्धारित चर्चा से पहले भारत ने बुधवार को कहा कि सांसदों को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यहि पूरी तरह से हमारा आंतरिक मामला है।
मणिपुर की स्थिति पर एक प्रस्ताव ब्रसेल्स स्थित यूरोपीय संघ की संसद में रखा गया है और इसे विचारार्थ बुधवार को लेना तय किया गया है।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि ईयू में संबंधित सांसदों को स्पष्ट कर दिया गया है कि यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है।
मणिपुर में करीब दो महीनों से हिंसक संघर्ष की घटनाएं सामने आई हैं। विपक्षी दलों ने सरकार पर इसे नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।
इस बारे में एक सवाल के जवाब में क्वात्रा ने कहा कि ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ की संसद में जो कुछ हो रहा है, उसके बारे में हमें जानकारी है।
उन्होंने कहा, ‘‘ यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है।’’
दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)