जरुरी जानकारी | भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के छोटे हिस्से को 90 दिन में अंतिम रूप देना संभवः अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) का एक छोटा सा हिस्सा 90 दिन में पूरा किया जा सकता है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) का एक छोटा सा हिस्सा 90 दिन में पूरा किया जा सकता है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत पर लगाए 26 प्रतिशत जवाबी शुल्क को 90 दिनों के लिए टालने का फैसला लिया है।

अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों ने समझौते के लिए बातचीत शुरू करने के लिए पहले ही संदर्भ की शर्तों को अंतिम रूप दे दिया है।

उन्होंने कहा कि “समझौते के शुरुआती बिंदुओं को अंतिम रूप देने की बहुत सारी संभावनाएं हैं। बीटीए के स्वरूप और आकार को अंतिम रूप देने की तमाम संभावनाएं मौजूद हैं।"

अधिकारी ने कहा कि अगर यह समझौता दोनों पक्षों के लिए ‘फायदेमंद’ साबित होता है तो 90 दिनों के भीतर सब कुछ संभव है ।

भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। दोनों पक्षों ने इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर तक समझौते के पहले चरण को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। दोनों देशों का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 2030 तक 500 अरब डॉलर करने का है।

सरकारी अधिकारी ने कहा, “इस पर काम शुरू हो गया है। भारत एक व्यापार समझौते पर बातचीत करने में अन्य देशों से बहुत आगे है।”

उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका से लगातार संपर्क में है। इस दौरान बहुत सारी बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होंगी जबकि कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं।

अमेरिका ने दो अप्रैल को भारतीय वस्तुओं के आयात पर 26 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की। लेकिन नौ अप्रैल को ट्रंप प्रशासन ने इस साल नौ जुलाई तक यानी 90 दिनों के लिए इनके निलंबन का फैसला किया।

हालांकि भारत पर 10 प्रतिशत मूल शुल्क का लागू होना जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट