ताजा खबरें | कांग्रेस की तुलना भाजपा से करना सही नहीं : महबूबा मुफ्ती

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता चौधरी मोहम्मद अकरम ने कांग्रेस की तुलना भाजपा से की है, जोकि सही नहीं है।

कोकेरनाग, 21 अप्रैल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता चौधरी मोहम्मद अकरम ने कांग्रेस की तुलना भाजपा से की है, जोकि सही नहीं है।

मुफ्ती ने कहा कि अकरम के इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को जम्मू-कश्मीर की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी को समर्थन देने के बारे में एक बार फिर से सोचना चाहिए।

मुफ्ती ने अनंतनाग जिले के लारनू इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होते वक्त चौधरी अकरम ने कांग्रेस की तुलना भाजपा से करने से ज्यादा बुरा कुछ नहीं कहा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अकरम ने कांग्रेस का इस तरह वर्णन किया है।

मुफ्ती ने 1980 के दशक में कांग्रेस और नेकां के बीच खराब रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘उनके पिता (चौधरी मोहम्मद असलम) कांग्रेस में थे। मुझे समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन कैसे करेंगे? एक समय था जब नेशनल कॉन्फ्रेंस का शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 'गंदी नाली के कीड़े' कहता था। उन्हें सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सोचने का विषय है। उन्हें इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन करना है, लेकिन वे (अकरम) उन्हें भाजपा की बी टीम कह रहे हैं। ’’

अकरम 2014 के चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह इस महीने की शुरुआत में नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\