खेल की खबरें | खुद की क्षमता पर संदेह करना आसान है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करता: रोहित शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि लंबे समय तक खराब दौर से गुजरने के बावजूद उन्होंने अपनी क्षमता पर कभी संदेह नहीं किया तथा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगाए गए अपने अर्धशतक को खुद के कौशल पर भरोसा दिखाने का परिणाम बताया।

मुंबई, 21 अप्रैल स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि लंबे समय तक खराब दौर से गुजरने के बावजूद उन्होंने अपनी क्षमता पर कभी संदेह नहीं किया तथा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगाए गए अपने अर्धशतक को खुद के कौशल पर भरोसा दिखाने का परिणाम बताया।

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोहित ने 45 गेंद पर नाबाद 76 रन बनाए जिसमें चार चौके और छह छक्के शामिल हैंं। मुंबई इंडियंस ने उनकी इस शानदार पारी की मदद से यह मैच नौ विकेट से जीता।

रोहित का आईपीएल के वर्तमान सत्र का यह पहला अर्धशतक है। इससे पहले वह पिछले मैचों में 0, 8. 13, 17, 18 और 26 रन ही बना पाए थे।

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘ लंबे समय तक रन नहीं बन पाने के बाद खुद की क्षमता पर संदेह करना और अलग तरीके अपनाना आसान होता है। मेरे लिए अच्छी तरह से अभ्यास करना और गेंद को अच्छी तरह से हिट करना महत्वपूर्ण था। जब आपकी मानसिकता स्पष्ट होती है तो फिर ऐसी चीजें हो सकती हैं।’’

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर आप खुद की क्षमता पर संदेह करने लग जाते हो तो फिर दबाव बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ (बड़ा स्कोर बनाए) लंबा समय हो गया था लेकिन अगर आप खुद पर संदेह करने लग जाते हो तो इससे खुद पर दबाव बनाते हो। आप किस तरह से खेलना चाहते हो उसके बीच संतुलन स्थापित करना महत्वपूर्ण होता है। आज मैं गेंद को हिट करना चाहता था लेकिन नियंत्रण में रहना भी महत्वपूर्ण होता है।’’

रोहित ने कहा, ‘‘अगर गेंद मेरी पहुंच में है तो मैं उस पर उसी तरह का शॉट लगाने का प्रयास कर रहा था जैसा मैं हमेशा करता हूं। ऐसा निरंतर नहीं हो रहा था लेकिन मैंने कभी खुद पर संदेह नहीं किया। ’’

रोहित ने अपनी काफी क्रिकेट वानखेड़े स्टेडियम में खेली है जिसके एक स्टैंड को उनके सम्मान में तैयार किया जा रहा है।

रोहित ने इस संदर्भ में कहा, ‘‘ यह बहुत बड़ा सम्मान है। जब मैं बच्चा था तो मैच देखने के लिए यहां आया करता था। किसी समय हमें यहां आने की इजाजत नहीं थी। मैं इस मैदान पर खेलते हुए बड़ा हुआ हूं, अब यह स्टैंड, बहुत बड़ा सम्मान है। मैं नहीं जानता कि जब यह तैयार होगा तो मेरी प्रतिक्रिया कैसी होगी।’’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू