देश की खबरें | तकरीबन साफ हो गया कि मराठों को आरक्षण नहीं मिलेगा, सरकार केवल ओबीसी की सुन रही : जरांगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अब यह तकरीबन साफ हो गया है कि महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं देगी क्योंकि वह केवल अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग की बात सुन रही है।

छत्रपति संभाजीनगर, 16 अगस्त मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अब यह तकरीबन साफ हो गया है कि महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं देगी क्योंकि वह केवल अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग की बात सुन रही है।

छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 60 किलोमीटर दूर जालना में अपने पैतृक निवास अंतरवाली सराती में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि एकनाथ शिंदे सरकार मराठा समुदाय का अपमान कर रही है।

जरांगे ने दावा किया, ‘‘राज्य सरकार केवल ओबीसी नेताओं की बात सुन रही है और उन्हें समय दे रही है। मराठा समुदाय का अपमान किया जा रहा है। अब यह लगभग साफ हो गया है कि महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं देगी। इसलिए हमें उन्हें (सरकार को) हटाने की जरूरत है।’’

आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को मैदान में उतारने पर फैसला 29 अगस्त के बाद लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि इस तरह का कोई गठबंधन नहीं होना चाहिए और हम स्वतंत्र उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के बारे में सोच सकते हैं। हम उम्मीदवारों के सामाजिक समीकरणों के बारे में गौर करेंगे।’’

जरांगे ने कहा कि अगर चुनावी ‘‘समीकरण’’ अनुकूल नहीं होते हैं, तो ‘‘हम आंदोलन के जरिए अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट