देश की खबरें | दाऊद के साथ रिश्ते रखने वालों का चाय पार्टी में नहीं आना अच्छी बात है: शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र की पूर्व संध्या पर परंपरागत चाय पार्टी का बहिष्कार करने पर रविवार को विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि अच्छी बात है कि आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध रखने वाले नहीं आए।

मुंबई, 26 फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र की पूर्व संध्या पर परंपरागत चाय पार्टी का बहिष्कार करने पर रविवार को विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि अच्छी बात है कि आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध रखने वाले नहीं आए।

राज्य विधानसभा के सोमवार को शुरू हो रहे बजट सत्र का समापन 25 मार्च को होगा। विपक्षी दलों- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस ने रविवार को सरकार द्वारा आयोजित चाय पार्टी का बहिष्कार किया।

मुख्यमंत्री शिंदे ने बाद में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक तरह से, अच्छी बात है कि विपक्ष हाई टी के लिए नहीं आया क्योंकि उनमें से कुछ के आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध हैं। हमारे गठबंधन (शिवसेना-भाजपा) को महाराष्ट्र विरोधी कहने के बजाय क्या आप इन लोगों को राष्ट्र विरोधी नहीं कहेंगे?’’

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षी दलों में कुछ लोग हैं जिनके दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के साथ रिश्ते थे।’’

शिंदे संभवत: राज्य के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक का परोक्ष जिक्र कर रहे थे जो दाऊद इब्राहिम और उसके साथियों की गतिविधियों से जुड़े धनशोधन के मामले में पिछले साल गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ राकांपा नेता तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘अजित पवार कह रहे हैं कि मैंने अपनी निष्ठा बदल ली लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि मैं उसी राह पर चल रहा हूं जो बालासाहेब ठाकरे ने हमें दिखाई थी। हमें शिवसेना नाम और धनुष बाण आवंटित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले से भी यह साबित होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\