खेल की खबरें | हारने पर दुख होता है, बल्लेबाजी के बारे में चर्चा होगी: रोहित शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यहां दूसरे वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 32 रन की हार को दुखद बताते हुए कहा कि मध्य ओवरों में बल्लेबाजों के खेलने के तरीके पर चर्चा होगी।

कोलंबो, चार अगस्त भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यहां दूसरे वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 32 रन की हार को दुखद बताते हुए कहा कि मध्य ओवरों में बल्लेबाजों के खेलने के तरीके पर चर्चा होगी।

भारतीय टीम 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लेग स्पिनर जेफ्री वांडरसे के छह झटकों से 208 रन पर सिमट गई जिससे एक बार फिर स्पिन के खिलाफ उनकी कमजोरी उजागर हुई।

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘जब आप कोई मैच हारते हैं तो दुख होता है। यह सिर्फ उन 10 ओवरों के बारे में नहीं है जिसमें भारत ने 50 रन पर छह विकेट खो दिए थे। आपको लगातार क्रिकेट खेलना होता है और हम ऐसा करने में विफल रहे। थोड़ा निराश हूं, लेकिन ऐसी चीजें होती रहती हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छा नहीं खेले। हम जिस तरह से खेले, उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहता। लेकिन बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी के बारे में चर्चा होगी। ’’

रोहित ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को यहां की पिचों के हिसाब से खुद को ढालना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको पिचों के हिसाब से खुद को ढालना होगा। बायें और दायें हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन के साथ हमें लगा कि स्ट्राइक रोटेट करना आसान होगा। लेकिन जेफ्री को श्रेय जाता है, उन्होंने छह विकेट झटके। ’’

श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असालंका ने कहा कि परिस्थितियों के हिसाब से 240 रन का स्कोर काफी था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्कोर से खुश था। 240 काफी अच्छा स्कोर था। एक कप्तान के तौर पर मुझे इस तरह की समस्याएं (स्पिन के कई विकल्प) पसंद हैं। वांडरसे का स्पैल शानदार था। ’’

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ वांडरसे ने कहा, ‘‘टीम पर काफी दबाव था। मैं आराम के बाद वापसी कर रहा था। श्रेय लेना आसान है। लेकिन मैं बल्लेबाजों केा भी श्रेय देना चाहता हूं जिन्होंने 240 रन का स्कोर खड़ा किया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\