देश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू किए जाने के पहले महानगरों में लॉकडाउन जैसे मुद्दों का हल जरूरी : पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किए जाने के पहले महानगरों में लॉकडाउन और कई देशों द्वारा विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों के हल की जरूरत है।

जियो

नयी दिल्ली, एक जून नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किए जाने के पहले महानगरों में लॉकडाउन और कई देशों द्वारा विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों के हल की जरूरत है।

 कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू होने के कारण भारत में घरेलू विमान सेवाओं को रद्द कर दिया गया था और 25 मई को दो महीने के अंतराल के बाद घरेलू उड़ानें फिर से शुरू हो गयीं। लेकिन देश में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें अब भी स्थगित हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: CBI के दो अधिकारी COVID-19 की चपेट में, किया गया क्वारंटाइन.

पुरी ने ट्विटर पर कहा ‘‘ कई नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के लिए हमसे संपर्क किया है। इसके लिए कई मुद्दों का हल करने की आवश्यकता है। कई अंतरराष्ट्रीय गंतव्य अपने नागरिकों या राजनयिकों को छोड़कर दूसरे यात्रियों को आने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि भारत में अधिकतर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें महानगरों से चलती हैं जहां यात्री पड़ोसी शहरों और राज्यों से आते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के मुंबई में सोमवार को 34 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1805 हुई: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन 5.0 के लिए गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों में राज्यों के अंदर और अंतर-राज्यीय यात्रा को खोल दिया गया है।

उन्होंने कहा ‘‘जैसे ही हम 50-60 प्रतिशत घरेलू उड़ानों के संचालन की ओर बढ़ेंगे, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने की हमारी क्षमता में भी सुधार होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस