खेल की खबरें | आईएसएसएफ ने रूस और बेलारूस के निशानेबाजों पर प्रतिबंध लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस और बेलारूस के निशानेबाजों को अपनी सभी प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर दिया है।

म्यूनिख, दो मार्च अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस और बेलारूस के निशानेबाजों को अपनी सभी प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर दिया है।

यह फैसला मिस्र के काहिरा में चल रहे विश्व कप के दौरान आया, जहां मंगलवार तक रूसी निशानेबाज प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे थे। आईएसएसफ के बयान से संकेत मिलता है कि वे अब इस प्रतियोगिता में आगे भाग नहीं ले पाएंगे।

आईएसएसएफ ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड के फैसले और आईओसी अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद आईएसएसएफ ने निर्णय किया कि रूसी महासंघ और बेलारूस के खिलाड़ियों को आईएसएसएफ चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

इसमें कहा गया, ‘‘यह फैसला एक मार्च 2022 को केंद्रीय यूरोपीय समयानुसार दोपहर बाद चार बजे (भारतीय समयानुसार रात आठ बजकर 30 मिनट) से लागू हो गया है तथा अगले नोटिस तक लागू रहेगा।’’

दिलचस्प बात यह है कि आईएसएसएफ के अध्यक्ष व्लादिमीर लिसिन और महासचिव अलेक्सांद्र रैटनर दोनों ही रूसी हैं।

आईओसी ने खेल महासंघों से रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों और अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोकने की अपील की थी जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\