देश की खबरें | इसरो ने गगनयान के लिए ‘सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम’ को सफलतापूर्वक विकसित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि उसने ‘योग्यता परीक्षण कार्यक्रम’(क्वालिफिकेशन टेस्ट प्रोग्राम) पूरा करने के साथ ही गगनयान मिशन के लिए ‘सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम’ (एसएमपीएस) को सफलतापूर्वक विकसित कर लिया है।

बेंगलुरु, 12 जुलाई भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि उसने ‘योग्यता परीक्षण कार्यक्रम’(क्वालिफिकेशन टेस्ट प्रोग्राम) पूरा करने के साथ ही गगनयान मिशन के लिए ‘सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम’ (एसएमपीएस) को सफलतापूर्वक विकसित कर लिया है।

एसएमपीएस के एकीकृत प्रदर्शन को मान्य करने के लिए 350 सेकंड के लिए एसएमपीएस का पूर्ण अवधि का ‘हॉट परीक्षण’ आयोजित किया गया। वास्तविक परिस्थिति में किया जाने वाला यह परीक्षण शुक्रवार को सर्विस मॉड्यूल आधारित मिशन निरस्तीकरण की ‘फ्लाइट ऑफ-नॉमिनल मिशन प्रोफाइल’ के लिए किया गया।

‘फ्लाइट ऑफ-नॉमिनल मिशन प्रोफाइल’ का संबंध किसी विमान के उड़ान पथ और उसकी अन्य गतिविधियों से है। गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन है।

इसरो ने एक बयान में कहा, “परीक्षण के दौरान प्रणोदन प्रणाली का समग्र प्रदर्शन पूर्व-परीक्षण पूर्वानुमानों के अनुसार सामान्य था।”

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, “गगनयान का सर्विस मॉड्यूल (एसएम) एक विनियमित द्वि-प्रणोदक आधारित प्रणोदन प्रणाली है जो आरोहण चरण के दौरान कक्षा वृत्तीकरण, ऑन-ऑर्बिट नियंत्रण, डी-बूस्ट संचालन और सर्विस मॉड्यूल आधारित निरस्तीकरण के लिए कक्षीय मॉड्यूल की आवश्यकताओं को पूरा करता है।”

इसमें कहा गया है कि तरल एपोजी मोटर (एलएएम) इंजन कक्षा वृत्तीकरण और डी-बूस्ट चरणों के दौरान मुख्य प्रणोदक बल प्रदान करते हैं, जबकि प्रतिक्रियात्मक नियंत्रण प्रणाली (आरसीएस) थ्रस्टर्स सटीक रवैया नियंत्रण सुनिश्चित करते हैं। कक्षा वृत्तीकरण अंतरिक्ष में किसी वस्तु के प्रक्षेप पथ को समायोजित करने की प्रक्रिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट