देश की खबरें | इसरो जासूसी मामले : सीबीआई ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने 1994 के इसरो जासूसी मामले में अंतरिक्ष वैज्ञानिक नम्बी नारायणन को कथित रूप से फंसाने के आरोप में केरल पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

नयी दिल्ली, तीन मई उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने 1994 के इसरो जासूसी मामले में अंतरिक्ष वैज्ञानिक नम्बी नारायणन को कथित रूप से फंसाने के आरोप में केरल पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारियों ने सोमवार ने इस आशय की जानकारी दी।

उच्चतम न्यायालय ने 15 अप्रैल को आदेश दिया था कि 1994 इसरो जासूसी मामले में उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी जाए।

न्यायालय ने पहले एजेंसी को इस मुद्दे पर आगे की जांच करने का निर्देश दिया।

पाकिस्तान को कथित रूप से बेचने के लिए इसरो के रॉकेट इंजन की गोपनीय ड्राइंग कथित रूप से हासिल करने के आरोप में केरल पुलिस ने तिरुवनंतपुरम से मालदीव की नागरिक रशीदा की गिरफ्तारी के बाद अक्टूबर 1994 में दो प्राथमिकियां दर्ज की थीं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में क्रायोजेनिक परियोजना के तत्कालीन निदेशक नारायणन, इसरो के उपनिदेशक डी. शशिकुमारन और मालदीव की नागरिक रशीदा की दोस्त फौजिया हसन को गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई ने अपने जांच में पाया कि आरोप झूठे हैं।

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को ‘साइको पैथोलॉजिकल ट्रीटमेंट’ बताते हुए न्यायालय ने सितंबर 2018 में कहा कि जब उन्हें हिरासत में लिया गया तब उनके मानवाधिकारों की मूल ‘स्वतंत्रता और सम्मान’ को चोट पहुंचायी गयी, जबकि अतीत में उन्होंने तमाम उपलब्धियां हासिल की थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट