विदेश की खबरें | इजराइल के प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के साथ राजनयिक संबंध स्थापित होने की उम्मीद जताई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन कुछ दिनों बाद इजराइल और सऊदी अरब की यात्रा करने वाले हैं। बाइडन तीन दिवसीय यात्रा के लिए बुधवार को इजराइल पहुंचेंगे और इस दौरान वह कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फलस्तीनी अधिकारियों के साथ भी बैठकें करेंगे। वहां से वह सऊदी अरब के लिए सीधे उड़ान भरेंगे।
बाइडन कुछ दिनों बाद इजराइल और सऊदी अरब की यात्रा करने वाले हैं। बाइडन तीन दिवसीय यात्रा के लिए बुधवार को इजराइल पहुंचेंगे और इस दौरान वह कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फलस्तीनी अधिकारियों के साथ भी बैठकें करेंगे। वहां से वह सऊदी अरब के लिए सीधे उड़ान भरेंगे।
इजराइल और सऊदी अरब के बीच आधिकारिक राजनयिक संबंध नहीं है, लेकिन क्षेत्र में कट्टर-प्रतिद्वंद्वी ईरान के साथ साझा दुश्मनी के कारण दोनों देशों ने गुप्त सुरक्षा संबंध स्थापित किए है। ऐसा माना जाता है कि सऊदी अरब उन कुछेक अरब देशों में से एक है, जो इजराइल के साथ खुले संबंधों पर विचार कर रहा है।
इजराइल के प्रधानमंत्री लापिड ने साप्ताहिक कैबिनेट बैठक में कहा, ‘‘इजराइल क्षेत्र के सभी देशों की ओर अपना हाथ बढ़ाता है और उनसे हमारे साथ संबंध स्थापित करने तथा हमारे बच्चों के लिए इतिहास को बदलने का आह्वान करता है।’’
उन्होंने कहा कि बाइडन जब सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे, तो वह ‘‘हमारी ओर से शांति और आशा का संदेश’’ लेकर जाएंगे।
अमेरिका की मध्यस्थता से हुए अब्राहम समझौते के तहत 2020 में चार अरब देशों के साथ संबंध सामान्य होने के बाद से अरब देशों के साथ इजराइल के संबंधों में सुधार हुआ है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)