इजराइली संसद ने नेतन्याहू-गैंट्ज एकता सरकार के गठन के लिए विधेयक पारित किये

संसद ने नेतन्याहू की लिकुड और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी पूर्व सैन्य प्रमुख बेन्नी गैंट्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टियों के बीच सत्ता साझेदारी के समझौते को 37 के मुकाबले 71 वोट से मंजूरी दे दी।

यरुशलम, सात मई इजराइल की संसद ने बृहस्पतिवार को दो मूल कानूनों में भारी बहुमत से संशोधनों को मंजूरी दे दी जिससे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा दिसम्बर 2018 के बाद पहली बार पूर्ण रूप से कार्यशील एकता सरकार गठित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

संसद ने नेतन्याहू की लिकुड और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी पूर्व सैन्य प्रमुख बेन्नी गैंट्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टियों के बीच सत्ता साझेदारी के समझौते को 37 के मुकाबले 71 वोट से मंजूरी दे दी।

‘द यरुशलम पोस्ट’ की खबर के अनुसार यामिना के सांसदों को छोड़कर नेतन्याहू के गठबंधन के सांसदों ने विधेयक का समर्थन किया। यामिना के सांसद अनुपस्थित रहे और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे गठबंधन में शामिल होंगे या नहीं। ब्लू एंड व्हाइट तथा लेबर सांसदों ने इसके समर्थन में मतदान किया। केवल लेबर सांसद मेराव माइकली को छोड़कर जो सरकार के खिलाफ हैं।

अखबार ने कहा कि चौथे चुनाव को रोकने के लिए बृहस्पतिवार की समयसीमा तक ब्लू एंड व्हाइट द्वारा प्रधानमंत्री नेतन्याहू को सरकार बनाने की सिफारिश करने के लिए ये विधेयक जरूरी थे।

यह घटनाक्रम बुधवार को इजराइल की एक अदालत द्वारा यह फैसला देने के बाद आया है कि नेतन्याहू भ्रष्टाचार के लिए अभ्यारोपित रहते हुए नयी सरकार का गठन कर सकते हैं।

11 न्यायाधीशों ने अपने फैलने में कहा था कि दो पार्टियों के बीच गठबंधन समझौते में हस्तक्षेप का कोई विधिक कारण नहीं है।

70 वर्षीय नेतन्याहू को इस वर्ष के शुरू में रिश्वत स्वीकार करने, धोखाधड़ी करने और विश्वास हनन के आरोपों के तहत अभ्यारोपित किया गया था।

. अमित शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट