विदेश की खबरें | वायरस नियमों के उल्लंघन का आरोपी इजराइली हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने कहा कि 29 वर्षीय शख्स पर पृथक-वास नियमों को तोड़ने के आरोप तय होंगे और अस्पताल में हिरासत में रखने की अवधि समाप्त होने के बाद उसे वापस उसके देश भेजकर थाईलैंड आने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि 29 वर्षीय शख्स पर पृथक-वास नियमों को तोड़ने के आरोप तय होंगे और अस्पताल में हिरासत में रखने की अवधि समाप्त होने के बाद उसे वापस उसके देश भेजकर थाईलैंड आने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

चिकित्सा विज्ञान विभाग के महानिदेशक सुपकित सिरिलक ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटक ने कथित तौर पर सात दिसंबर को बैंकॉक के एक होटल में पृथक-वास से बाहर निकल गया था, जबकि कोरोना वायरस का उसका जांच परिणाम पूरा नहीं हुआ था। इसमे अंततः पाया गया कि वह ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित था।

थाईलैंड में ओमीक्रोन के कुछ दर्जन मामले सामने आए हैं, लेकिन सभी पृथक-वास में रखे गए व्यक्तियों में पाए गए। इसमें घरेलू प्रसार के केवल दो मामले दर्ज किए गए हैं, और लापता इजराइली व्यक्ति का मामला सुर्खियों में रहा।

अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को खो समुई के दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप पहुंचने के बाद उसकी दो आरटी-पीसीआर जांच की गई। दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव थी।

सुपाकित ने कहा कि वह व्यक्ति सात दिसंबर को आगमन पर हुई अपनी पहली जांच और 22 दिसंबर की जांच के बीच दो सप्ताह में ठीक हो गया हो सकता है।

बर्लिन : जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री को नए साल के आसपास कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि की आशंका है।

स्वास्थ्य मंत्री कार्ल लॉटरबैक ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक रेडियो नेटवर्क डब्ल्यूडीआर 2 को बताया कि जर्मनी ने ओमीक्रोन स्वरूप से नए संक्रमणों की एक बड़ी, तीव्र लहर नहीं देखी है, जो पहले से ही ब्रिटेन जैसे अन्य यूरोपीय देशों को प्रभावित कर चुका है।

लॉटरबैक ने कहा कि "नए साल के आसपास और जनवरी के पहले सप्ताह में" यह बदल जाएगा।

तेल अवीव : इजराइल के एक अस्पताल का कहना है कि जिस व्यक्ति के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से मरने की सूचना मिली थी, वह असल में डेल्टा स्वरूप से संक्रमित था।

इजराइल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में मौत की सूचना दी थी। यह देश में ओमीक्रोन से पहली मौत होती।

इजराइल में अब तक ओमीक्रोन के 341 मामले सामने आए हैं। इसने हवाई यातायात पर अत्यधिक पाबंदियां लगाने के साथ ही सार्वजनिक प्रतिबंधों की भी घोषणा की है।

बीजिंग : चीन ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद 1.3 करोड़ की आबादी वाले उत्तरी शहर शियान में लॉकडाउन लगा दिया है।

शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी से कुछ हफ्ते पहले देश में संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

सियोल : दक्षिण कोरिया में दैनिक कोविड-19 मौतों का एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया है जो हर सप्ताह बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल के बिस्तरों की कमी को दूर करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले 24 घंटे की अवधि में 109 लोगों की मौत हुई है। इससे देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,015 हो गई। एजेंसी ने 6,919 नये मामलों की जानकारी दी जिनमें से अधिकांश डेल्टा स्वरूप के मामले थे।

सिडनी : ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार को धीमा करने के मकसद से लॉकडाउन या मास्क जनादेश को प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की तरफ से खारिज किए जाने के एक दिन बाद ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले अत्यधिक बढ़ गए हैं।

देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स में बृहस्पतिवार को 5,715 नए मामले सामने आए। यह एक दिन पहले के 3,763 मामलों से अधिक और बुधवार को पूरे ऑस्ट्रेलिया में दर्ज किए गए लगभग जितने थे।

वाशिंगटन : अमेरिका की शीर्ष अदालत ने कहा कि वह लाखों कर्मचारियों के लिए टीका आवश्यकताओं को शामिल करने वाली बाइडन प्रशासन की दो नीतियों को दी गई चुनौतियों पर गौर करने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित करेगा। यह नीतियां बड़े नियोक्ताओं और स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को प्रभावित करती हैं।

उच्च न्यायालय की घोषणा कि वह सात जनवरी को मामलों में दलीलें सुनेगा, एक असाधारण रूप से तेज़ समय सीमा है जो बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच दी गई है। अदालत के लिए 10 जनवरी तक मामलों की फिर से सुनवाई निर्धारित नहीं थी।

सैक्रोमेंटो : कैलिफोर्निया के गवर्नर ने कहा कि देश के करीब 25 लाख स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को एक फरवरी तक कोरोना वायरस टीके की अतिरिक्त खुराक लेनी होगी या अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।

गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने बुधवार को ओकलैंड में टीका क्लिनिक में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बूस्टर जनादेश पर अधिक जानकारी दी।

कैलिफोर्निया पहला राज्य था जहां स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया गया। यह नियम सितंबर में प्रभावी हुआ। ज्यादातर कर्मियों ने इसका पालन किया। लेकिन हजारों की या तो नौकरी चली गई या उन्हें निलंबित कर दिया गया।

मॉन्ट्रियाल : क्यूबेक के प्रधानमंत्री ने कहा कि क्रिसमस के बाद वाले दिन से शुरू करते हुए घरों के अंदर लोगों के एकत्र होने की संख्या छह तक सीमित कर दी जायेगी।

प्रधानमंत्री फ्रेंकोइस लेगॉल्ट का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमणों में "अत्यधिक" वृद्धि जारी है। उनका कहना है कि क्यूबेक बुधवार को लगभग 9,000 नये मामलों की जानकारी देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड