विदेश की खबरें | इजराइली सेना ने गाजा में सहायता का इंतजार कर रहे लोगों पर की गोलीबारी, 25 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली सेना ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइली सेना ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

नुसेरात शरणार्थी शिविर में स्थित अवदा अस्पताल ने कहा कि फलस्तीनी लोग वादी गाजा के दक्षिण में सलाह अल-दीन रोड पर ट्रकों का इंतजार कर रहे थे। हमले में घायल हुए लोगों को इसी अस्पताल में लाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब लोग ट्रकों की ओर बढ़ रहे थे तो इजराइली सेना ने गोलियां चलायीं।

एक प्रत्यक्षदर्शी अहमद हलावा ने कहा, ‘‘यह नरसंहार था।’’ उन्होंने कहा कि टैंक और ड्रोनों से लोगों पर गोलियां चलायी गईं। उन्होंने बताया कि कई लोग मारे गए या घायल हो गए।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी हुसैम अबु शहादा ने बताया कि इलाके में ड्रोन उड़ रहे थे। पहले उन्होंने भीड़ पर नजर रखी फिर लोगों के आगे बढ़ने पर टैंक और ड्रोनों से गोलीबारी की।

अवदा अस्पताल ने बताया कि 146 फलस्तीनी घायल हुए हैं। उनमें से 62 की हालत गंभीर है, जिन्हें मध्य गाजा में एक अन्य अस्पताल ले जाया गया है।

मध्य शहर दीर अल-बलाह के एक अस्पताल ने बताया कि उसे इस घटना में मारे गए छह लोगों के शव मिले हैं।

गाजा में इजराइल-हमास युद्ध में गोलीबारी की यह ताजा घटना है। गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस युद्ध में करीब 56,000 फलस्तीनियों की मौत हो गयी है।

हमास के सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजराइल में हमला करने के बाद इजराइल ने गाजा में अपना अभियान शुरू किया। हमास के हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए थे तथा 251 अन्य लोगों को बंधक बना लिया गया था। ज्यादातर बंधकों को संघर्षविराम समझौतों के जरिए रिहा कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड