विदेश की खबरें | इजराइल की सेना ने लेबनान में 300 ठिकानों पर हमला किया, 100 लोग मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल की सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में तस्वीर जारी करते हुए घोषणा की कि सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी, तेल अवीव स्थित सैन्य मुख्यालय से अतिरिक्त हमलों को मंजूरी दे रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइल की सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में तस्वीर जारी करते हुए घोषणा की कि सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी, तेल अवीव स्थित सैन्य मुख्यालय से अतिरिक्त हमलों को मंजूरी दे रहे हैं।

हिजबुल्ला के खिलाफ पिछले एक साल से चल रही लड़ाई में यह सबसे घातक हवाई हमलों में से एक है। हलेवी और दूसरे इजराइली नेताओं ने आने वाले दिनों में हिजबुल्ला के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया है।

जब इजराइल हमले कर रहा था, तब इजराइली अधिकारियों ने उत्तरी इजराइल में हवाई हमले के सायरन बजने की सूचना दी, जिसमें लेबनान की ओर से रॉकेट हमला किए जाने की चेतावनी दी गई थी।

इजराइल ने सोमवार को दक्षिण लेबनान के निवासियों से अपील की थी कि वे अपने घरों को खाली करके चले जाएं। इजराइल ने दावा किया कि हिजबुल्ला ने वहां हथियार जमा कर रखे हैं और उसने भयावह हमलों की चेतावनी दी है।

उधर, लेबनान के अधिकारियों ने कहा कि इजराइल के हवाई हमलों में 100 लोग मारे गए हैं।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण लेबनान में हमलों में 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड