एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इजराइल के हवाई हमलों में दमिश्क और अलेप्पो में हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया: सीरिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ।

विदेश की खबरें | इजराइल के हवाई हमलों में दमिश्क और अलेप्पो में हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया: सीरिया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ।

इजराइली सेना ने इन संबंध में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा दक्षिणी इजराइल में घातक हमलों के बाद सीरिया पर यह पहला इजराइली हमला है।

हवाई हमले उस दिन हुए जब ईरान के विदेश मंत्री क्षेत्र के अस्थिर हालात पर चर्चा के लिए सीरिया आने वाले थे।

इजराइल ने लेबनान के हिजबुल्लाह सहित विभिन्न आतंकवादी समूहों को ईरान से हथियारों की आपूर्ति रोकने के प्रयास में सीरिया सरकार के कब्जे वाले हिस्सों में हवाई अड्डों और समुद्री बंदरगाहों को निशाना बनाया है।

सीरिया के 12 साल के संघर्ष में ईरान समर्थित हजारों लड़ाके शामिल हुए और उन्होंने राष्ट्रपति बशर असद की सेना के पक्ष में संतुलन बनाने में मदद की।

इजराइल ने हाल के वर्षों में सीरिया के अंदर लक्ष्यों पर सैकड़ों हमले किए हैं, जिनमें दमिश्क और अलेप्पो हवाई अड्डों पर हमले भी शामिल हैं। लेकिन वह शायद ही कभी इन अभियानों को स्वीकार करता है या उनके बारे में चर्चा करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2023 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).