विदेश की खबरें | गाजा पट्टी में अपने सैन्य अभियान का विस्तार कर रहा इजराइल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. काट्ज ने एक लिखित बयान में कहा कि इजराइल फलस्तीनी क्षेत्र में ‘‘आतंकवादियों और आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को कुचलने और क्षेत्र को साफ करने के लिए अपने सैन्य अभियान का विस्तार कर रहा है और इसका उद्देश्य गाजा पट्टी के बड़े क्षेत्रों पर कब्जा करना है, जिन्हें इजराइल के सुरक्षा क्षेत्रों में जोड़ा जाएगा।’’
काट्ज ने एक लिखित बयान में कहा कि इजराइल फलस्तीनी क्षेत्र में ‘‘आतंकवादियों और आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को कुचलने और क्षेत्र को साफ करने के लिए अपने सैन्य अभियान का विस्तार कर रहा है और इसका उद्देश्य गाजा पट्टी के बड़े क्षेत्रों पर कब्जा करना है, जिन्हें इजराइल के सुरक्षा क्षेत्रों में जोड़ा जाएगा।’’
इजराइल की सुरक्षा परिधि उत्तरी और पूर्वी गाजा में इजराइल की सीमा के साथ जुड़ी हुई है। यह दशकों से देश की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है, जिसका उपयोग इजराइल इस क्षेत्र के पास रहने वाले अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए करता है।
काट्ज ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विस्तारित अभियान में गाजा के किन क्षेत्रों पर कब्जा किया जाएगा, जिसमें युद्ध वाले क्षेत्रों से आबादी को “व्यापक रूप से निकालना” भी शामिल है।
इजराइली रक्षा मंत्री ने गाजा के लोगों से “हमास को खदेड़ने और सभी बंधकों को वापस लौटाने” का आह्वान भी किया।
चरमपंथी समूह हमास ने अभी भी इजराइल के 59 बंधकों को रिहा नहीं किया है, जिनमें से 24 के जीवित होने का अनुमान है, जबकि शेष को युद्ध-विराम समझौतों या अन्य समझौतों के तहत रिहा कर दिया गया है।
काट्ज ने कहा, ‘‘युद्ध को समाप्त करने का यही एकमात्र तरीका है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)